फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में एक घायल

Mon, 15 Oct 2018 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
गोली
विज्ञापन
 बच्चे की बरहीं में डांस के दौरान की गई हर्ष फायरिंग से बच्चे का मामा घायल हो गया। ग्रामीणों ने आनन फानन उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।  जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात लालगंज कोतवाली के रानीगंज अजगरा के कठहरिया निवासी संजय कुमार (42) अपनी बहन के बच्चे की बरहीं कार्यक्रम में शामिल होने स्थानीय कोतवाली के गांव मुइदहा गया था। कार्यक्रम में कुछ युवक डांस कर रहे थे और संजय कुर्सी पर बैठा डांस देख रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ लोगों द्वारा की गई फायरिंग से संजय जख्मी हो गया। संजय के घायल होते ही हर्ष फायरिंग करने वाले मौके से खिसक लिए और कार्यक्रम जहां का तहां रोक दिया गया। ग्रामीण संजय को जिला चिकित्सालय लाए, जहां उसका उपचार किया जा रहा था। चिकित्सकों ने संजय की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें