फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर सर्राफ से लाखों की लूट

Fri, 09 Jan 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने शुक्रवार देर शाम सांगीपुर की रंगौली पुलिया पर दुस्साहसिक वारदात अंजाम दी। तमंचे के बल पर घर लौट रहे सर्राफ कारोबारी से नकदी समेत भारी मात्रा में सोने व चांदी के आभूषण लूट लिए। वारदात अंजाम देने के बाद बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घटना से व्यापारी दहशत में है। देर रात तक पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही।
विज्ञापन


लालगंज कस्बा निवासी संदीप उर्फ सोनी कौशल फेरी लगा कर सर्राफ का कारोबार करता है। सुबह धंधे की गरज से वह पहाड़पुर इलाके में गया था। पूरे दिन क्षेत्र में ग्राहकों से मिलने के बाद शाम को घर लौट रहा था। सांगीपुर थाना क्षेत्र के रंगौली गांव के पास जैसे ही वह पहुंचा कि बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाता कि बाइक पर पीछे बैठे दो बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इससे वह दहशत में आ गया। इसके बाद इत्मीनान से बदमाशों ने उसके पास मौजूद करीब एक लाख 80 हजार रुपये नकद, तीन किलो चांदी और 20 ग्राम सोने के जेवरात लूट लिए। बदमाशों ने पुलिस से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर हवा में तमंचा लहराते  फरार हो गए।

बदमाशों की धमकी से सहमा व्यापारी सीधे घर पहुंचा और तहरीर लालगंज पुलिस को दी। मगर पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। इतना ही नहीं मौके पर जाना तक मुनासिब नहीं समझा। पूछने पर थाने से बताया गया कि उसके पास इस तरह की कोई तहरीर नहीं पहुंची है। उधर, सांगीपुर एसओ वीरेन्द्र तिवारी भ भी घटना के प्रति लापरवाह नजर आए। उन्होंने कहाकि मामला सुनने में आया है वह पता लगवा रहे हैं। इतनी बड़ी लूट की घटना होने के बावजूद जब पुलिस का यह हाल है तो लोग कैसे सुरक्षित रह सकते हैं यह आसानी से समझा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें