फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों का सुराग नहीं, हांफ रही एसटीएफ और पुलिस

Sat, 08 Dec 2018 12:38 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मानधाता इलाके के विश्वनाथगंज बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की सहेरुआ शाखा में बैंक लुटेरों को चिह्नित करने में नाकाम स्वॉट टीम प्रभारी सुनील यादव पर पुलिस अधीक्षक की गाज गिरी है। उनकी जगह सियाराम वर्मा को स्वॉट टीम का प्रभारी बनाया गया है। उधर, बैंक लूटने वाले बदमाशों का पकड़ने में पुलिस तीसरे दिन भी नाकाम रही। उनकी तलाश में पुलिस के साथ एसटीएफ के भी पसीने छूट रहे हैं। पुलिस गैंगेस्टर समेत तीन बदमाशों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। एक बैंक कर्मचारी की भी बातचीत का ब्यौरा खंगाला जा रहा है।  
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र में प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर विश्वनाथगंज बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से बाइक सवार बदमाशों ने पांच दिसंबर को असलहों के बल पर लगभग आठ लाख रुपये लूट लिए थे। बदमाशों की तलाश में मानधाता, रानीगंज, नगर कोतवाली की पुलिस को लगाया गया था। संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बैंक लूट की घटना में जिले की स्वॉट टीम को भी लगाया गया था, लेकिन घटना के दो दिन बाद भी स्वॉट टीम लुटेरों को पकड़ने में नाकाम रही। जिससे नाराज पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने देर रात स्वॉट टीम प्रभारी सुनील यादव को हटा दिया और उपनिरीक्षक सियाराम वर्मा को कमान सौंप दी।

उधर, लुटेरों की तलाश में गठित टीम लगातार इलाके बदमाशों को पकड़ने के लिए प्रयासरत हैं। इलाहाबाद एसटीएफ ने भी जिले में डेरा डाल रखा है। सूत्रों की मानें तो मानधाता के गुलरा व रानीगंज के कुसफरा व कसेरुआ के कुछ संदिग्ध बदमाशों की तलाश में पुलिस लगी हुई है। नगर कोतवाली व मानधाता के सीमा पर स्थित तीन गांवों पर भी पुलिस की नजर है। बैंक में काम करने वाले एक कर्मचारी पर संदेह होते ही उसके मोबाइल नंबर पर होने वाली बातचीत का ब्यौरा एसटीएफ जुटाकर छानबीन कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अवनीश मिश्रा ने बताया कि टीमें लुटेरों को पकड़ने के लिए लगाई गई हैं। क्षेत्र के एक गैंगेस्टर समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें