दंगा नियंत्रण के लिए किया पूर्वाभ्यास
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। शुक्रवार को एसपी रोहित सिंह सजवान ने पुलिस लाइंस में परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण के लिए पूर्वाभ्यास भी कराया। परेड के निरीक्षण कर वर्दी बेहतर ढंग से रखने के निर्देश दिए।
दंगा नियंत्रण के पूर्वाभ्यास में जिले के 9 थानों के थानाध्यक्ष व उपनिरीक्षक शामिल हुए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कानून का पालन सुनिश्चित करते हुए लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना परिसर में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके बाद उन्होने पुलिस लाइन में बने नियंत्रण कक्ष, क्वार्टर, शस्त्रागार, भंडारण कक्ष, परिवहन शाखा, भोजनालय, पुलिस बैरक, आरटीसी बैरक का निरीक्षण कर दिशानिर्देश दिए। उन्होंने यूपी 100 पीआरवी वाहनों की भी जांच की। उन्होंने स्वच्छता में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर एएसपी आशुतोष शुक्ला, सीओ सदर देवेन्द्र कुमार, निचलौल रणविजय आदि मौजूद रहे।