फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर पड़ोसी ने किया दुराचार

Sat, 08 Oct 2016 12:06 AM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
घर में अकेले देख पड़ोस के युवक ने मुंह दबाकर एक किशोरी से दुष्कर्म किया। साथ ही मुंह खोलने पर जान से मार डालने की धमकी दी। बाजार गए किशोरी के मां-बाप को जब पता चला तो उनके होश उड़ गए। शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची और आरोपी युवक के पिता को हिरासत में लेकर कोतवाली आई। तहरीर मिलने की बात से इनकार करते हुए पुलिस मामले की लीपापोती करने में जुटी है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के एक गांव में गुरुवार की दोपहर सोलह 16 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी। उसके मां-बाप किसी काम से बाजार गए थे। उसे घर में अकेले देखकर पड़ोस का एक युवक पहुंचा और मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को जानकारी मिली तो वे भागकर घर पहुंचे। घटना की सूचना उसके पिता ने पुलिस का दी। इस पर रानीगंज कैथौला पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक के पिता को हिरासत में लेकर कोतवाली लौट आई। हालांकि रिपोर्ट नहीं दर्ज की। नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस मामले को दबाने में जुटी है। इस बारे में लालगंज कोतवाल से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें