फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल आए युवक को गोली मारी, रेफर

Mon, 26 Feb 2018 10:57 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ननिहाल आए युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए इलाहाबाद रेफर कर दिया। रात में पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लगी। सोमवार की सुबह पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू की। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


जनपद मऊ के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बारा निवासी पुनीत सिंह (18) पुत्र हरिश्चंद्र सिंह रविवार को अपने ननिहाल फतनपुर थाना क्षेत्र के रोहखुर्द कला आया था। नाना राम बहादुर सिंह ने उसे जाने नहीं दिया। सोमवार की देर रात वह खाना खाकर बाहर निकला। कुछ देर बाद पुनीत लघुशंका के लिए शौचालय की ओर गया। तभी तीन अज्ञात लोगों ने उस पर फायर झोंक दिया। वह चिल्लाता हुआ घर की ओर भागा। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े, लेकिन हमलावर भाग निकले।

गोली पुनीत की कमर के नीचे लगी थी। खून से लथपथ पुनीत को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। रात में घटना की सूचना फतनपुर पुलिस को नहीं हुई। सोमवार की सुबह पुलिस घटना की छानबीन करने मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक राम बहादुर का पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। करीब पांच माह पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो चुकी है। उस समय भी पुनीत ननिहाल में ही मौजूद था। एसओ फतनपुर ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। गोली मारने की जानकारी भी समय पर परिवार के लोगों ने पुलिस को नही दी। जबकि हर छोटी शिकायतें पुलिस के पास पहुंच जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें