फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागापुर रजबहा में मिला युवक का शव

Sat, 04 Jul 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
किशुनगंज। नागापुर रजबहा में शुक्रवार की सुबह सरायजमुआरी के पास एक युवक का शव मिलने से खलबली मच गई। उसका सिर जला हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोपहर तक पुलिस नहीं पहुंची तो लोगों ने शव को बीच धारा में कर दिया। वह पट्टी की ओर बह गया।
विज्ञापन


नागापुर रजबहा नहर में सरायजमुआरी गांव के पास एक  35 वर्षीय युवक का शव बहते हुए ग्रामीणों को दिखा। गांव के पास शव एक झाड़ी में फंस गया। उसका सिर जला हुआ था। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

तीन बजे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।  इस पर ग्रामीणों ने शव को डंडे से बीच धारा में कर दिया। इससे वह बहते हुए पट्टी की ओर निकल गया। बताया जाता है कि मृत युवक के शरीर पर काला पैंट और सफेद शर्ट पड़ा हुआ था। इस बारे में एसओ लल्लन यादव से बात की गई तो वह घटना की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें