फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में मार्बल ब्यापारी की दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या

Thu, 24 Jan 2019 12:00 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
हत्या के बाद जुटी भ्ाीड़
विज्ञापन
 सदर बाजार में बुधवार रात कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के घर से चंद कदमों की दूरी पर नकाबपोश तीन बदमाशों ने दुकान में घुसकर मार्बल व्यापारी को गोली मार दी। सिर में गोली लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भुलियापुर की तरफ भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में व्यापारी जुट गए। शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। भारी भीड़ देख डॉक्टर और कर्मचारी इमरजेंसी छोड़कर भाग निकले। देर रात घटना के विरोध में लोगों ने प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन


मूल रूप से कंधई थाना क्षेत्र के रखहा बाजार के रहने वाले राजेश सिंह (50) पुत्र चंद्रप्रताप सिंह जिले के बड़े व्यापारी थे। वह दो भाइयों के साथ सदर बाजार स्थित आवास पर रहते थे। उनका घर कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के आवास से बेहद निकट है। आवास के ठीक सामने ही उनकी मार्बल की बड़ी दुकान और गोदाम है। बुधवार रात करीब आठ बजे वह दुकान पर बैठे थे। कर्मचारी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच एक बाइक से तीन नकाबपोश बदमाश उनकी दुकान पर पहुंचे। अंदर घुसते ही उन्होंने राजेश को गोली मार दी।

सिर में गोली लगने के कारण वह वहीं गिर पड़े। तीन-चार फायर करते हुए बदमाश भुलियापुर की तरफ भाग निकले। आसपास के लोग और परिजन राजेश को जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जुट गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अवनीश मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वह बदमाशों के बारे में छानबीन करते रहे। एएसपी ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें