फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बंदियों को भेजा जाएगा दूसरी जेल

Wed, 23 Jan 2019 11:55 PM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
पांच बंदियों को दूसरी जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला कारागार में बंद कामेश्वर सिंह, सुभाष शर्मा समेत पांच बंदियों को दूसरी जेल भेजा जाएगा। इन पर जेल में गुटबाजी करने के साथ ही वादियों को धमकाने का भी आरोप है। बुधवार देर शाम आदेश जेल पहुंचा। देवरिया गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पथरहट निवासी कामेश्वर सिंह उर्फ डब्लू अप्रैल 2017 में गांव की रहने वाली प्रेमिका सुषमा सिंह के पति विवेक सिंह की हत्या के आरोप में जेल में है। महादेव झारखंडी में परिवार के साथ रहने वाले विवेक की हत्या में पत्नी पर भी केस दर्ज हुआ था।

शव को ठिकाने लगाने के लिए ले जाते समय पुलिस ने कामेश्वर को उसके साथियों के साथ पकड़ा था। उसके बाद सुषमा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गोरखपुर जेल में बंद कामेश्वर पीड़ित परिवार को धमका रहा था। शिकायत पर शासन ने उसे हरदोई जेल भेजने का निर्णय लिया है। दूसरी तरफ खजनी का रहने वाला बदमाश सुभाष शर्मा जेल में गुटबाजी कर रहा था। जेल प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। उसे बहराइच जेल भेजने का निर्णय लिया गया है। उद्यान निरीक्षक सत्येंद्र सिंह की हत्या के आरोपी उमेश चंद जायसवाल को गोंडा, उसके बेटे सनी को फैजाबाद और अभिजीत जायसवाल को प्रशासनिक आधार पर बाराबंकी जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें