फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथिगवां में एसएसबी जवान को फावड़े से काट डाला

Fri, 09 Sep 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍ययूज
विज्ञापन
हथिगवां थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर परसीपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह शौच गए सशस्त्र सुरक्षा बल के जवान की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। बगल में शौच को बैठा उसका भतीजा दौड़ा तो आरोपी पीछे हटे। शोरशराबे पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। जघन्य हत्याकांड से आक्रोशित लोगों ने आरोपियों का घर घेर लिया। परिजन मुख्य आरोपी को घर में बंदकर भाग निकले।
विज्ञापन


   सूचना पर पहुंची पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद ताला खुलवाकर आरोपी को हिरासत में ले सकी। सूचना पर आसपास के सात थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। लोगों का आक्रोश देखते हुए पुलिस शव को थाने उठा लाई और वहीं से पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में एसपी भी मौके पर पहुंचे।

हथिगवां थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर परसीपुर गांव निवासी पन्नालाल सरोज (31) पुत्र सूर्यनरायण सशस्त्र सुरक्षा बल का सिपाही था। वह चिकित्सीय अवकाश पर 10 दिन पहले घर आया था। गुरुवार को पड़ोसी हरिश्चंद्र पुत्र रामानंद से खेत में भैंस जाने को लेकर उसका विवाद हो गया था। हरिश्चंद्र ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। शुक्रवार को
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह वह अपने भतीजे विमलेश सरोज (25) पुत्र अमृतलाल के साथ निकला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें