फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत के लिए निकले युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 18 Jun 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
सूरत के लिए निकले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे उसके शव को यहियापुर में फेंककर भाग निकले। ग्रामीणों के दौड़ने पर हत्यारों ने फायरिंग भी की। एसपी मातहतों के साथ पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद एसओ को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। कंधई थाना क्षेत्र के सिंगठी खालसा निवासी मसीद (24) पुत्र मोहम्मद सईद का गुजरात प्रांत के सूरत में ट्रक का कारोबार है। वह 13 जून को सूरत जाने के लिए घर से चचेरे भाई के साथ निकला था। स्टेशन पर शाम को भोपाल एक्सप्रेस पर सवार हो गया। उसने अपने छोटे भाई नफीस को दूसरे दिन फोन पर खबर दी कि वह भोपाल पहुंच गया है। इसके बाद वह सूरत निकलने के लिए ट्रेन पर बैठने की बात बताई। 16 जून को फिर से फोन कर बताया कि वह सूरत पहुंच गया है। उसके पिता सईद सूरत में ही रहते थे। बेटे से मुलाकात न होने पर वह उसकी खोजबीन करने लगे। मोबाइल भी स्वीच आफ बता रहा था। इससे परिवार के लोग परेशान हो उठे। सभी उसकी खोजबीन अपने स्तर से कर रहे थे।
विज्ञापन



शुक्रवार की रात कंधई थाना क्षेत्र के यहियापुर में क्वालिस से पांच लोग पहुंचे। उन लोगों ने कार से शव निकालकर खेत में फेंक दिया। इस बीच कुत्तों के भौंकने पर आसपास के लोग आवाज लगाते हुए दौड़े तो हत्यारे फायरिंग करते हुए क्वालिस से भाग निकले। लोगों ने खेत में शव देखा तो दंग रह गए। कंट्रोल रूम के साथ कंधई पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एसओ सुरेश सैनी ने शव की छानबीन की तो मृतक युवक सिंगठी खालसा का रहने वाला मसीद निकला। उसके जेब से दो मोबाइल भी मिले। पुलिस से जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मसीद के सीने में दो गोली लगी थी। पुलिस शव को लेकर थाने चली गई और शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा , एएसपी स्वामीनाथ , सीओ पट्टी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। परिजन भी मसीद की हत्या का कारण नहीं बता पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें