अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी की अगुवाई में शुक्रवार की शाम वाहनों की चेकिंग अभियान तिराहे पर हुई। डेरवा के व्यापारी की कार से 1.95 लाख रुपये मिले। पुलिस ने कार में मिले रुपये को कोषागार में जमा कर दिया। पुलिसिया कार्रवाई से हड़कप मचा रहा।
जेठवारा बाजार के तिराहे पर देर शाम तक वाहनों की चेकिंग इलाकाई पुलिस के अलावा सीआरपीएफ के जवानों के साथ की जाती रही। इस बीच डेरवा का व्यापारी सरफराज अन्य व्यापारियों के साथ अपनी कार से गुजरा। तलाशी के दौरान उसकी कार से 1.95 लाख रुपये मिले। जिसकी बाबत व्यापारी सही जवाब नहीं दे सका। इस दौरान काली फिल्म लगे वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई का डंडा चलता रहा। बाइकों व चार पहिया वाहनों का चालान हुआ। इससे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एएसपी ने बताया कि व्यापारी से कहा गया है कि वह रुपये की बाबत सही जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराए।