फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक ने सरेराह छात्रा से की अश्लील हरकत

Tue, 13 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
molestation
विज्ञापन
 
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक ने पहले छात्रा से अश्लील बातें की। इसके बाद उसे बदनीयती से खेत में खींचने को प्रयास किया। छात्रा शोर मचाते हुए किसी तरह हाथ छुड़ाकर वहां से भागी और परिजनों को जानकारी दी। इससे नाराज परिजन व ग्रामीण हंगामा करते हुए थाने पहुंचे और तहरीर दी।

हथिगवां के एक गांव में इंटरमीडिएट कालेज है। इसी विद्यायल में गांव की रहने वाली एक 14 साल की किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। माता-पिता की पुत्री स्व.अखिलेश मौत के बाद वह अपने चाचा के साथ रहती है। छात्रा सोमवार को घर से सामान लाने के लिए बाजार आई थी। आरोप है कि लौटते रास्ते में विद्यालय प्रबंधक ने उसे रोक लिया और बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान उन्होंने उससे कुछ अश्लील बातें की। फिर हाथ पकड़कर खेत में खींचने लगे। इस पर वह शोर मचाने लगी।
विज्ञापन


उसके शोर मचाने पर उनकी पकड़ कुछ ढीली पड़ी तो वह हाथ छुड़ाकर भाग निकली। इसी दौरान चाचा ने छात्रा को बदहवास देखा तो वजह पूछी। इस पर उसने सारी बात बताई। इस पर उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। घटना से नाराज दर्जन भर लोग थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे। एसओ ने मामले को गंभीरता से सुनने के बाद शिकायत की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया। इसके साथ ही कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन


बालिका के साथ छेड़छाड़ विरोध पर पीटा, घर में तोड़फोड ़
कुंडा(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के अत्तानगर मोहल्ला में एक 11 वर्षीय बालिका से छेड़खानी की गई। वह घर से कुछ सामान लेेने दुकान जा रही थी कि तभी टीपी कालेज के सामने कुछ लोगों ने उस पर अश्लील टिप्पणी की। इसका विरोध करने पर मकान मालिक के लड़के आशू को भी आरोपियों ने पीट दिया। वह बचने के लिए घर में भागा तो आरोपी घर में घुस गए और उसे पीटने के साथ ही तोड़फोड़ भी की। घटना की तहरीर पीड़ित बालिका की मां ने कोतवाली
में दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें