फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के बुलाने पर सामने नहीं आया दूधिया

Thu, 15 Mar 2018 12:40 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
mdm
विज्ञापन
गौरा विकास खंड के प्राइमरी स्कूल फतनपुर में दूध पीने से 75 बच्चों के बीमार होने के मामले की जांच करने बुधवार को अधिकारियों की टीम पहुंची। एसडीएम रानीगंज और बीएसए के बुलाने के  बाद भी दूधिया नहीं आया, जबकि रसोइया, प्रधान, एबीएसए और अध्यापकों का बयान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गौरा विकास खंड के प्राइमरी स्कूल फतनपुर में सात मार्च को दूध पीने से बीमार हुए मामले में डीएम ने एसडीएम रानीगंज, बीएसए और डीपीआरओ की संयुक्त रूप से नामित करते हुए पूरे मामले की जांच करने को कहा था। बुधवार को एसडीएम रानीगंज अभय कुमार पांडेय और बीएसए बीएन सिंह के पहुंचने पर दूधिया को तलब किया गया, मगर वह अपना पक्ष रखने नहीं आया। बीएसए ने हेडमास्टर आशुतोष शुक्ला को फटकार लगाते हुए चेताया कि बगैर चार्ज दिए स्कूल से बाहर जाने पर कार्रवाई होगी। बुधवार को बच्चों को दूध नहीं मिलने पर प्रभारी अध्यापक को खरी-खोटी सुनाई। दोनों अधिकारियों ने रसोइया, प्रधान और प्रबंध समिति के सदस्यों से गहनता से पूछताछ की। बीएसए ने बताया कि जांच रिपोर्ट जल्द ही डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें