फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को घर में जलाया

Sat, 07 Mar 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए पति ने विवाहिता को घर में बंद कर होली के दिन ही जला दिया। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वे बचाने के प्रयास किए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पर बेटी के घर पहुंचे पिता ने पति पर दहेज हत्या और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ गांव निवासी विनोद कुमार गुप्ता की शादी इलाहाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के महरूपुर आनापुर निवासी रामकुमार गुप्ता की बेटी खुशबू के साथ करीब पांच साल पहले हुई थी। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही खुशबू और विनोद में नहीं पट रही थी। एक दो साल तो निकल गए, लेकिन इसके बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने से खुशबू मायके चली गई। एक-दो बार पंचायत से मामला सुलझाया गया। बावजूद इसके दोनों के मनमुटाव दूर नहीं हुए। कुछ महीने पहले एक बार फिर से खुशबू को पिता ने ससुराल भेजा। होली के दिन फिर दोनों के बीच विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई।

आसपास के लोगों ने इसे रोज की घटना समझकर कुछ नहीं कहा। थोड़ी देर बाद विनोद कमरे से निकलकर चला गया और कमरे से खशबू की चिल्लाने की आवाज गूंजने लगी। आसपास के लोगों ने किसी तरह खुशबू को बाहर निकाला। साथ ही बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर मायके के लोग भी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति विनोद, ससुर शिवलाल ननद सविता, सास और गांव के एक व्यक्ति के विरुद्ध दहेज हत्या और उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  एसओ अमित पांडेय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें