फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात मनाने से मना करने पर पति ने मारी गोली

Wed, 20 May 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों महेशगंज थाना क्षेत्र में हुई नवविवाहिता की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। सुहागरात के दिन संबंध बनाने से मना करने से नाराज पति ने ही उसे गोली मारी और फिर बाइक सवारों द्वारा हत्या करने की कहानी रच दी। सुहागरात मनाने से मना करने पर पति को उस पर दूसरे से संबंध होने का शक हो गया। दूसरी बार जब पत्नी आई तब भी उसने पति से दूरी बनाए रखी। पति संतराम खरीदारी के बहाने उसे बाजार ले गया और लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन



महेशगंज थाना क्षेत्र के बदगवा निवासी संतराम प्रजापति की शादी बीते 28 अप्रैल को हुई थी। बीते रविवार को संतराम पत्नी को लेकर खरीदारी करने के लिए डेरवा बाजार गया था। वापसी में रेवतीराम नहर पुल के पास नवविवाहिता की संदिग्ध दशा में गोली लगने से मौत ही गई। पुलिस को संतराम ने पल्सर सवार युवकों द्वारा गोली मारने की बात बताई, लेकिन मामला पुलिस को संदिग्ध लगा। इस पर पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दूसरे दिन विवाहिता के पिता ने पति पर दहेज को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पूछताछ में संतराम पहले तो आनाकानी करता रहा, लेकिन पुलिस के कड़ाई करने पर वह टूट गया।


 उसने पुलिस को बताया कि शादी के बाद पत्नी ससुराल आई तो सुहागरात के दिन उससे दूरी रही। इस पर उसे लगा कि उसका किसी और से संबंध है। दूसरी बार भी जब वह आई तो उसके नखरे देख उसे लगा कि अब वह उसका जीवन नर्क बना देगी। वह साजिश के तहत उसे खरीदारी करने के बहाने डेरवा बाजार ले गया और वापसी में रेवतीराम नहर पुल के पास गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार को घटनास्थल से आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें