फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े गैस एजेंसी सेल्समैन से 27 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बेखौफ बदमाशों ने असलहे के बल पर शहर में गैस एजेंसी संचालक से 27 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। वारदात के मोहल्ले में लोग खौफजदा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लूट की घटना को खारिज करते हुए लेनदेन का विवाद बता रही है।  
विज्ञापन

नगर कोतवाली के बाबागंज में यश गैस एजेंसी है।

टक्करगंज में गैस गोदाम भी बना रखा है। जहां से लोगों को सिलेंडर वितरित किया जाता है। बुधवार दोपहर सेल्समैन शुभम मिश्रा निवासी अचलपुर अपने तीन साथियों के साथ ग्राहकों को सिलेंडर दे रहा था। तभी अपाची सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। पहुंचते ही उन्होंने सीधे सेल्समैन शुभम को तमंचा सटा दिया और उसकी जेब से 26 हजार 680 रुपये निकाल लिए। गैस लेने आए ग्राहक रमेश की ओर असलहा ताना तो उसने भी दो सौ रुपये निकालकर बदमाशों को पकड़ा दिए। इसके बाद बदमाश असलहा लहराते हुए पुराना मालगोदाम रोड की ओर भाग निकले।

सूचना मिलने पर शहर कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद सेल्समैन शुभम से पुलिस पूछताछ करने लगी। नगर कोतवाल ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अतुल शर्मा ने लोगों से पूछताछ के बाद कहा कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी। गैस एजेंसी संचालक संतोष मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें