फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसी संचालक पर झोंका फायर, 68 हजार लूटे

Wed, 14 Dec 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कस्बा स्थित बैंक में रुपये जमा करने जा रहे एंजेसी संचालक से तमंचे के बल पर दिनदहाड़े 68 हजार रुपये लूट लिए गए। बदमाशों के साथ छीनाझपटी में बैग फट जाने से आठ लाख सात हजार रुपये लुटने से बच गया। घटना के दौरान बदमाशो ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे सनसनी फैल गई। आक्रोशित व्यापारियों ने घटना को लेकर हाइवे पर जाम लगा दिया। अचानक हुई घटना से कस्बे में दहशत फैल गई। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

लालगंज कस्बे में दीपक कौशल पुत्र अंजनी कुमार कौशल ने दीपक सेल्स के नाम से कई नामी कंपनियों की एजेंसी ले रखी है। तीन दिनों बाद बैंक खुलने पर मंगलवार को दीपक कौशल अपने सहयोगी पूरे वंशी निवासी साहिल के साथ बैग में 8 लाख 75 हजार रुपये भरकर जमा करने कस्बा स्थित बैंक आफ इंडिया जा रहा था। बैंक के सामने अचानक सफेद रंग की अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रुपये से भरा बैग लूटने की नीयत से दोनों पर फायर झोंक दिया। ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग करते हुए बदमाश बैग छीनने लगे तो एंजेसी संचालक व उसका साथी बदमाशों से भिड़ गए। छीनाझपटी में बैग फट गया और आठ लाख सात हजार रुपये की गड्डियां रोड पर बिखर गईं। बदमाश बैग लूटकर भागने में सफल हो गए, लेकिन गनीमत रही कि कैश रोड पर गिरने के बाद उसमें सिर्फ 68 हजार रुपये ही बचे थे। मौके पर भीड़ देख बदमाश फायरिंग करते हुए शहर की ओर भाग निकले। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश उसकी पहुंच से दूर जा चुके थे। दिनदहाड़े कस्बे में हुई लूट से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी बैंक के सामने जुट गए और आक्रोशित होकर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर जाम लगने से दोनों ओर वाहनों का लंबी कतारेें लग गई। पुलिस ने समझा बुझाकर किसी तरह घंटे भर बाद जाम समाप्त कराया तो आवागमन बहाल हो सका। उधर घटना को लेकर दीपक कौशल की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व दहशत फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। सीओ वीआर प्रेमी ने बताया कि रिपोर्ट लिखकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

बस रोककर तमंचे के दम पर छीन लिए एक लाख 85 हजार
बस रुकवाकर बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में तमंचा लगाकर पेट्रोलपंप के मैनेजर से पौने दो लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों के बस से उतर जाने के बाद भी मैनेजर ने इसकी जानकारी बस के परिचालक को नहीं दी। राजपुर पहुंचने के बाद उसने सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी और सीओ ने घटना की जांच की। देर शाम तक मुकदमा नहीं लिखा गया था।
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेंटी निवासी ओमप्रकाश पांडेय डेरवा स्थित एक पेट्रोलपंप पर बतौर मैनेजर काम करता है। वह मंगलवार को दोपहर में छह लाख 36 हजार रुपये लेकर राजापुर स्थित स्टेटबैंक में जमा कराने के लिए निकला। उसके साथ सेल्समैन राजेंद्र प्रसाद निवासी इलाहाबाद भी था। मैनेजर के पास एक लाख 85 हजार रुपये थे। बाकी रुपये सेल्समैन के पास थे। पेट्रोल पंप के पास ही उसने एक निजी बस को रोका और उसमें सवार हो गया। महेशगंज थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा गांव में बड़ी नहर के पास दो लोगों ने बस को रोका और अंदर आ गए। ड्राइवर ने बस चलानी चाही तो उसे डांट दिया। इसके बाद दोनों ने तमंचा निकालकर ओमप्रकाश को सटा दिया और उसका बैग लेकर चले गए। राजेंद्र की तरफ उनका ध्यान ही नहीं गया। इससे उसके पास मौजूद पैसे बच गए। ओमप्रकाश ने राजापुर एसबीआई पहुंचकर बाकी रुपये जमा किए और फिर पुलिस सहित पेट्रोलपंप पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई नहीं मिला। बाद में सूचना पर एडिशनल एसपी और सीओ सदर भी घटना की जांच करने पहुंचे। देर शाम तक घटना की जांच की जा रही थी। मुकदमा नहीं लिखा गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें