फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरे को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला

Tue, 05 Jul 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सोमवार की सुबह एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र बरहूपुर जा रहे केंद्र प्रभारी से 98 हजार रुपये तमंचे के बल पर लूटकर भाग रहे दो लुटेरों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। दोनों की जमकर धुनाई की। पिटाई से घायल एक लुटेरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर देख डॅाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि तीसरा लुटेरा भागने में कामयाब रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पट्टी कोतवाली के पेड़रा निवासी पवन कुमार पुत्र रामबोध दिव्यांग हैं। उन्होंने बरहूपुर में एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र खोल रखा है। सोमवार की सुबह करीब 10.45 बजे वह अपनी तिपहिया स्कूटर से केंद्र पर जा रहे थे। जैसे ही बरहूपुर पुलिया के करीब पहुंचे तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक बदमाश उन पर झपट पड़ा और दो थप्पड़ धर दिया। तभी दूसरा बदमाश तमंचा सटाकर उनका रुपये व लैपटॉप से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद तीनों बदमाश भागने लगे। पवन ने भी शोर मचाते हुए बदमाशों का अपनी स्कूटर से पीछा कर लिया। शोर शराबा सुनकर खेतों में काम कर रहे लोगों ने भी बदमाशों को दौड़ा लिया। कुछ दूर जाने पर बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस दौरान एक बदमाश बैग से 98 हजार रुपये लेकर भाग निकला। दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोच लिया।

बदमाशों को लाठी डंडे के साथ लोगों ने ईंट पत्थर से भी कूंचा जिससे वे मरणासन्न हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल ले आई। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों में सोनू यादव पुत्र लता प्रसाद यादव निवासी दरछुट कंधई, मोनू सिंह पुत्र हौंसिला प्रसाद सिंह निवासी नारायणगंज पट्टी व भागने में कामयाब रहा मनोज यादव निवासी शिवगढ़ जनपद सुलतानपुर का है। अस्पताल में इलाज के दौरान मोनू सिंह की मौत हो गई। सोनू को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। भागने वाले बदमाश की तलाश की जा रही है। केंद्र प्रभारी पवन ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल का कहना है कि रुपये लूटने की बात संदिग्ध है। मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। सभी का अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें