फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार की लाइन से छू गया निशान, अधेड़ की मौत

Tue, 05 Jul 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हौदेश्वरनाथ धाम चढ़ने जा रहा निशान 11 हजार की लाइन से छू गया। इससे उसे पकड़े अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। अधेड़ की मौत से मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों में भी चीख पुकार मच गई। हथिगवां थाना क्षेत्र के अहिबरनपुर गांव निवासी जगतपाल हौदेश्वरनाथ में निशान चढ़ाने के लिए जा रहा था। गाजे-बाजे के साथ निशान उसके घर निकलकर अहिबरनपुर चौराहे पर पहुंचा। चौराहे के पास से ही 11 हजार की लाइन गई हुई थी। निशान उठाने के दौरान उसका बांस लाइन से छू गया और उसे पकड़े हुए गांव के ही कमलेश नाई (42) पुत्र भगतराम को करंट लग गया। करंट लगने से वह गिरकर तड़पने लगा। जब तक लोग उसे उठाकर अस्पताल ले जाने का प्रयास करते। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना घर पहुंची तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। कमलेश की तीन बेटियां ही हैं। इसमें एक की शादी उसने की है। जबकि दो लड़कियां अविवाहित ही हैं। यही नहीं उसकी पत्नी भी बीमार रहती है। उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें