इलाहाबाद में सोमवार को हुई अधिवक्ता की हत्या को लेकर मंगलवार को तहसील में दि बार एसोसिएशन के तत्वावधान में तालाबंदी कर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर सुरक्षा की मांग की।
इलाहाबाद के नवाबगंज में सोमवार को गोली मारकर अधिवक्ता की हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर मंगलवार को तहसील में वकीलों ने तालाबंदी कर खुद को न्यायिक कार्य से विरत रखा। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमे आरोपियों की गिरफ्तारी व आथक मदद की गुहार लगाई गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो अधिवक्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस दौरान अध्यक्ष तीर्थराज मिश्र, महामंत्री रमाकांत त्रिपाठी, संजय पांडेय सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।