फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरन की आत्महत्या पर उठे सवाल

Tue, 02 Dec 2014 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परियावां। अस्थान गांव में पेड़ से लटकता मिला किरन का शव अब सवाल बन चुका है। महिला करीब 20 फिट ऊपर पेड़ पर कैसे चढ़ी, इसका कोई जवाब नहीं है। पोस्टमार्टम में फांसी की पुष्टि के बाद पति व जेठ को थाने से छोड़ दिया गया। पुलिस ने भतीजे रोशन को खोजने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के अस्थान गांव निवासी सुनील कुमार की पत्नी किरन (28) का शव सोमवार सुबह शीशम के पेड़ पर लटकता मिला था। जिस जगह से साड़ी को बांधा गया था वह स्थान जमीन से करीब 20 फिट ऊपर है। यहां सवाल यह उठता है कि क्या किरन इतने ऊपर बिना किसी की मदद के चढ़ सकती थी।

वह किसी छोटे पेड़ पर क्यों नहीं चढ़ी। ग्रामीणों की मानें तो उसे पहले कभी पेड़ पर चढ़ते हुए नहीं देखा गया। पति और ससुर के साथ ही ग्रामीणों ने भतीजे से संबंध की बात कही, लेकिन वह दो दिन से घर के आसपास ही भटक रही थी। ऐसे में वह भतीजे के साथ क्यों नहीं गई, जबकि पंचायत ने भी उसे भतीजे के साथ रहने का फरमान सुना दिया था। पुलिस ने भतीजे से पूछताछ की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन


एसआे नवाबगंज ने बताया कि तहरीर में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम में फांसी की बात आई है। अगर कोई किसी पर हत्या का शक जताता है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें