फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान हत्याकांड: पुलिस के हाथ खाली

Thu, 08 Feb 2018 11:41 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सैलून में शेविंग करा रहे सपा नेता के भाई की हत्या में पुलिस के हाथ खाली हैं। अभी पुलिस की तफ्तीश हवा में ही चल रही है। उधर, परिजनों का कहना है कि घटना के बाद अद नेता ने उन्हें जानकारी नहीं दी। परिवार के लोगों को डेढ़ घंटे बाद दूसरे के जरिए सूचना मिली। गुरुवार को सैलून पहुंचकर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। एक मकान में लगे सीसीटीवी में तीन हत्यारे बाइक से भागते हुए दिखे हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के टक्करगंज निवासी आशीष पाल उर्फ जान सपा नेता मनीष कुमार पाल का भाई था। वह अपना दल युवा मंच के प्रदेश महासचिव पंकज शुक्ला के साथ रहता था। सोमवार की देर रात सिनेमा रोड पर अद नेता पंकज शुक्ला और आशीष पाल जेंटस पार्लर में शेविंग करा रहे थे। तभी बाइक से आए बदमाशों ने आशीष की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में सपा नेता मनीष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मृतक के भाई मनीष का कहना है कि घटना के बाद अद नेता ने परिजनों को सूचना तक नहीं दी। उन्हें जानकारी एक घंटे बाद दोस्त से हुई। यदि पुलिस जल्द खुलासा नहीं करती तो परिवार के साथ वह इंसाफ के लिए मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे। गुरुवार की देर शाम कोतवाली पुलिस ने सैलून पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। एक घंटे तक पूछताछ करने के बाद पुलिस सैलून के हर कोने की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी करती रही। सभी का बयान भी मोबाइल में कैद किया गया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो कई स्थानों से निराशा हाथ लगने के बाद एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना के बाद भागने वाले हत्यारे कैद हुए हैं। जो दो बाइक पर सवार थे। आगे जाने वाली बाइक पर दो और पीछे चल रही बाइक पर एक बदमाश बैठा था। प्रभारी शहर कोतवाल ने बताया कि परिवार के लोगों से जानकारी के साथ ही अद नेता पंकज शुक्ला से भी जानकारी ली जाएगी। ताकि घटना का अनावरण जल्द से जल्द किया जा सके।

दूसरों को ब्याज पर दिलाता था रुपये
सपा नेता मनीष पाल का भाई अद नेता पंकज के साथ रहते हुए दूसरों को ब्याज पर रुपये दिलाता था। कोतवाली पुलिस की मानें तो ब्याज पर दूसरों को रुपये दिलाने का काम आशीष पाल उर्फ जान करता था। अभी तक केवल रुपये की वसूली को लेकर उसकी हत्या होने की ही बात सामने आ रही है।

लखनऊ से आएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव मनीष पाल के भाई की हत्या के सिलसिले में जल्द ही सपा का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ से आने वाला है। जो परिवार के लोगों से मिलने के बाद घटना की जानकारी पुलिस से करेगा। सपा के महासचिव इरशाद सिद्दीकी ने बताया कि घटनाक्रम की रिपोर्ट पार्टी मुखिया को भेज दी गई है। लखनऊ से मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रांतीय अध्यक्ष व कुछ अन्य प्रांतीय पदाधिकारी आएंगे।

अद नेता की सुरक्षा को मिला गनर
सपा नेता आशीष पाल उर्फ जान की हत्या के समय अद नेता पंकज शुक्ला साथ में मौजूद थे। वह घटना के चश्मदीद हैं। साथी की हत्या के बाद पंकज संग उनका पूरा परिवार सहमा हुआ है। इस मामले में सदर विधायक संगमलाल शुक्ला ने भी अधिकारियों से बातचीत की। जिसके बाद अद नेता को सुरक्षा के लिए गनर दिया गया है। सीओ सिटी रमेशचंद्र ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अद नेता को गनर मुहैया कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें