फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की गोली मारकर हत्या, बाइक लूटी

Fri, 24 Nov 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज में बभनमई गांव के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार रात बाइक से शहर जा रहे व्यापारी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। भागते समय बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग भी की। इससे दहशत फैल गई।  
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घरवालों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और घटना के विरोध में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।   
रानीगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौहारी गांव निवासी रमजान (30) पुत्र इद्रीश की रानीगंज बाजार में बीज भंडार की दुकान है। शुक्रवार की रात वह दुकान बंद करने के बाद किसी काम से बाइक लेकर शहर के लिए निकला। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित बभनमई तिराहे के पास पीछे से आए अपाची सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और बाइक छीनने लगे। विरोध करने पर रमजान को गोली मार दी। इसके बाद उसकी बाइक लेकर भुपियामऊ की ओर भाग निकले। आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया। इस पर वह हवाई फायरिंग करने लगे। इससे दहशत फैल गई। लोग दुबक गए। रमजान को रानीगंज स्वास्थ्य केंद्र ले आया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे रानीगंज सीओ को ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया। लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। खबर लिख जाने तक पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही थी। मृतक रमजान का एक बेटा और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें