फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लूटने का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, रेफर

Fri, 02 Feb 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। पंजाब से आ रही मौसी को रिसीव करने के लिए रेलवे स्टेशन आ रहे युवक को गोली मारकर तीन बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर बदमाश भाग निकले। पेट में गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


फतनपुर थाना क्षेत्र के केवरा कला निवासी मयंक त्रिपाठी (30) पुत्र श्याम बिहारी बुधवार को पंजाब से घर आ रही मौसी को लेने के लिए प्रतापगढ़ स्टेशन आ रहा था। वह बाइक लेकर रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली के पा पहुंचा। तभी पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाश उसका मोबाइल छीनने लगे। इस पर वह उनसे भिड़ गया। यह देख एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आते देख बदमाश मयंक का मोबाइल लूटकर भागने लगे। लोगों ने कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल की ओर भागे। पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मयंक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। रानीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक घायल जा चुका था। आसपास के लोग कुछ बता नहीं रहे थे। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें