फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक को गोली मारी

Sun, 25 Feb 2018 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

विज्ञापन
बाइक से घर जा रहे युवक को सड़क किनारे बैठे लोगों ने गोली मार दी। गोली उसके पेट में जा लगी। उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए इलाहाबाद रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के विष्णुपुर कला निवासी शकील अहमद (30) पुत्र गुलशेर शनिवार को रानीगंज बाजार आया था। रात करीब पौने आठ बजे बाइक से वह घर के लिए निकला। घर से पहले ही सड़क किनारे बैठे लोगों ने उस पर तीन-चार फायर झोंक दिया। एक गोली उसके पेट में जा लगी। जिसके बाद वह जान बचाकर शोर मचाते हुए भागा। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े। जिसके बाद हमलावर भाग निकले। गोली लगने से घायल शकील को परिजन उपचार के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। अस्पताल में सीओ सिटी रमेश चंद्र पहुंचे और उससे पूछताछ करने के बाद रानीगंज पुलिस को हमलावरों के बारे में बताया। पुलिस की मानें तो 22 फरवरी को शकील का पड़ोसियों से जमीन पर हैंडपंप लगाने को लेकर विवाद हुआ था। शिकायत के बाद पुलिस ने शकील, वकील और शमीम व दूसरे पक्ष से जहीर, सैफ का शांतिभंग की आशंका में चालान किया था। घटना को इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। एसओ रानीगंज ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पड़ोसी पर ही हमले की आशंका जताई जा रही है। उनकी तलाश में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें