फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर झूलती मिली विवाहिता, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Sat, 09 Jun 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हथिगवां इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव थाने ले आई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए और ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाने लगे। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ और तहसीलदार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की।
विज्ञापन


हथिगवंा थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर पूरे कंदई गांव निवासी किरन पटेल (20) पुत्री पुतानी पटेल की शादी बीते 11 अप्रैल को बेती तरी का पुरवा गांव निवासी राजू पटेल पुत्र लल्लू पटेल से हुई थी। शादी के बाद से ही देानों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। गुरुवार को भी दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इससे नाराज होकर राजू कहीं चला गया। किरने अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया।

देर रात राजू लौटा तो उसे कमरे का दरवाजा बंद मिला। उसने खिड़की से झांककर देखा तो किरन का शव फंदे से लटक रहा था। खबर मिलने पर आसपास के लोग भी जुट गए। किरन को नीचे उतारकर लोग अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


भोर में सूचना पर पहुंची पुलिस शव को थाने ले आई। खबर मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। किरन की मां उसका शव देख बिलख पड़ी और ससुरालीजनों पर मारपीट सहित तमाम तरह के आरोप लगाने लगी। खबर पर सीओ राधेश्याम और तहसीलदार भी पहुंचे और घटना के बारे में छानबीन की। उधर, पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किरन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति राजू पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें