फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकारीपुर गांव के कोटेदार के स्टाक में 47 क्विंटल कम मिला खाद्यान्न

विज्ञापन
विज्ञापन
आसपुर देवसरा के अकारीपुर के कोटेदार के विरुद्ध पूर्ति निरीक्षक ने कोतवाली में तहरीर दी है। उस पर खाद्यान्न में हेराफेरी करने का आरोप है। अकारीपुर गांव के कोटेदार छोटेलाल के विरुद्ध गांव के ग्रामीणों ने खाद्य आयुक्त से शिकायत की थी कि बीते अपै्रल व मई माह में खाद्यान्न वितरण के दौरान उसने कई कार्डधारकों को राशन का वितरण नहीं किया और खाद्यान्न की कालाबाजारी कर डाली। इस शिकायत की जांच पूर्ति निरीक्षक अखिलेश पांडेय को मिली तो वह जून माह में जांच के लिए कोटेदार के पास पहुंचे।
विज्ञापन


पूर्ति विभाग के राशन के स्टाक के सत्यापन में टीम को 28 क्विंटल गेहूं व 19 क्विंटल चावल का स्टाक कम मिला। इसके साथ ही ग्रामीणों की शिकायत की भी पुष्टि हुई। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई तो उन्होंने कोटेदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने का आदेश दिया। पूर्ति निरीक्षक खाद्य आपूर्ति ने आसपुर देवसरा पुलिस को तहरीर दी है। देवसरा थानाध्यक्ष अरविंद गौड़ ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें