अब अपना वोट फेसबुक पर ऑनलाइन बनवाएं
चार साल पहले फेसबुक पर हुई दोस्ती मोहब्बत में बदल गई। महबूबा से मिलने का सपना पाले पहुंचे बिहार के मधुबनी जिले के प्रेमी को युवती के घरवालों ने दबोच लिया। पिटाई के बाद उसे लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कवायद शुरू कर दी है।
बिहार के मधुबनी जनपद के दीनदयाल नगर निवासी अंकित भट्ट पुत्र सुरेश की चार साल पहले शहर के सिप्तैन रोड इलाके की एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। कुछ दिनों तक दोनों के बीच चैटिंग होती रही। अंकित की मानें तो इस दौरान दोनों के बीच मोहब्बत हो गई। इसके बाद उनके बीच फोन पर बातें भी होने लगीं। सोमवार को वह युवती से मिलने के लिए उसके बताए पते पर पहुंचा। इस दौरान युवती के परिवार वालों ने उसे धर दबोचा। पहले तो उसकी पिटाई की और बाद मेें उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी अंकित का कहना है कि युवती उसके साथ शादी करने के लिए राजी थी। इस बात की जानकारी होने पर परिजनों ने धोखे से उसे बुलाकर फंसा दिया। नगर
कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।