फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप

Wed, 15 Feb 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन

विज्ञापन
मंगलवार की रात शौच के लिए निकली किशोरी की आबरू पर पड़ोसी गांव के युवक ने अपने साथियों की मदद से डाका डाला। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पीड़िता मिली। उसकी आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। रात में ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ के बाद घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया।

रानीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एक किशोरी शौच के लिए घर से निकली। किशोरी की मानें तो पड़ोसी गांव के युवक नहर के पास पहले से मौजूद थे। अकेला देख चार युवकों ने उसे दबोच लिया। पीड़िता की मानें तो एक युवक ने उसके साथ जबरन मुंह काला किया। उसने विरोध करने का प्रयास किया तो उसे मारापीटा भी गया। उसे लौटने में विलंब होते देख परिवार के लोग खोजने निकले। तभी आरोपी युवक उसे नहर के पास छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वे किशोरी को लेकर घर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को देने के बाद थाने पहुंच गए। घटना की हकीकत जानने के लिए पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने भोर में दो आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी गांव के तबरेज पुत्र मोहम्मद सईद और अजहर पुत्र शेरअली व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ रानीगंज ने बताया कि पीड़िता के साथ एक युवक ने गलत काम किया है। अन्य युवक आरोपी की मदद में वहां मौजूद थे। तनाव जैसी कोई बात नहीं है। एहतियात के तौर पर पुलिस अलर्ट है।   गैंगरेप की शिकार पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सूत्रों की मानें तो मेडिकल के दौरान उसके शरीर के कई हिस्सों में खरोंच के निशान मिले हैं। विरोध के दौरान किशोरी के वस्त्र भी फट गए थे। जिसे पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें