नाहन (सिरमौर)। नाहन पुलिस ने दो वाहन चालकों के कब्जे से देसी शराब की 56 बोतलें बरामद की हैं। एएसआई दिलबाग सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने एक कार को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान पुलिस ने कार से 24 बोतलें बरामद की।
पुलिस ने कार में सवार रमेश चंद व वीरेंद्र कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में पुलिस ने एक स्कूटर में ले जाई जा रही शराब को कब्जे में लिया है। पुलिस ने स्कूटर से 32 बोतलें देसी शराब की बरामद की। इस मामले में पुलिस ने स्कूटर चालक बबलू सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई में जुट गई है। मामले की पुष्टि एसपी सौम्या साम्बशिवन ने की है।
-------------