फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन बाजार में युवक ने महिला की नाक काटी

Sun, 02 Oct 2016 12:09 AM IST
बांकेगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे की मेन मार्केट में एक युवक ने सड़क पर जा रही एक महिला की दांतों से नाक काट ली और भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस सड़क पर खून से लथपथ पड़ी महिला को सीएचसी ले गई, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने महिला को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह करीब नौ बजे की है। कस्बे की मेन मार्केट रोड से एक महिला जा रही थी। इसी बीच पीछे पहुंचे युवक ने अचानक उसे जमीन पर पटक दिया और दांतों से उसकी नाक काट ली। राहगीर और दुकानदार कुछ समझ पाते, इससे पहले आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि महिला आरोपी युवक की दूसरी पत्नी थी। ग्रामीणों के मुताबिक दिनदहाड़े नाक काटने वाला आरोपी युवक इससे पहले भी एक महिला की नाक काट चुका है। लोगों का कहना है कि परिवारीजनों ने लोकलाज के कारण घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।  पुलिस चौकी इंचार्ज विशंभर दयाल ने बताया कि महिला को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। महिला ने घटना की अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें