फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलाहना देने गए युवक को मारी गोली

Sun, 03 Mar 2019 12:12 AM IST
shailendra Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानधाता/ जेठवारा। ट्रैक्टर से अनार का पौधा टूटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पड़ोसी ने युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में तैनात है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के जमुहा निवासी राजेश तिवारी (35) पुत्र स्व. इंद्रनारायण तिवारी शुक्रवार की देर रात ट्रैक्टर लेकर अपने घर जा रहा था। घर के पहले ही सोनू तिवारी के घर के बाहर लगे अनार के पेड़ पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। जिससे वह टूट गया। अनार का पेड़ टूटने से सोनू तिवारी समेत अन्य लोग राजेश को रोक लिए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बात बढ़ गई। आरोप है कि सोनू तिवारी ने राजेश को तमंचे से गोली मार दी। जो उसके कंधे के नीचे जा लगी। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े।

लोगों को आता देख सोनू फायरिंग करते हुए भाग निकला। गोली लगने से घायल राजेश को लेकर परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल आए। यहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया। राजेश की मां सुनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने सोनू पुत्र राज नारायण तिवारी व राजा तिवारी पुत्र सोनू तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन दोनों घर छोड़कर फरार हैं। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है। एसओ मानधाता ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें