एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 75 हजार रुपये
कैथल। राजौंद निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने अपना बैंक खाता ग्रामीण बैंक में खुलवा रखा है। 28 फरवरी को वह एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया तो किसी ने हैल्प करने के बहाने से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से लगभग 75 हजार रुपये निकाल लिये। इस बात का पता उसे तब चला जब उसके मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। हेड कांस्टेबल विक्रम ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।