फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पिस्टल से शिक्षक पर झोंका फायर, दो टीचर, एक शिक्षामित्र गिरफ्तार

Fri, 17 Aug 2018 11:54 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के भीड़भाड़ वाले अंबेडकर चौराहे पर गुरुवार की रात एक शिक्षक पर दो अध्यापकों और एक शिक्षामित्र ने अवैध पिस्टल से फायर झोंक दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। उनके पास से तीन कारतूस, एक खोखा और पिस्टल बरामद हुई है। शाम को तीनों आरोपियों को न्यायिक अधिकारी के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन

नगर कोतवाली के मीराभवन निवासी नीरज सिंह सदर विकास खंड के प्राइमरी स्कूल पूरेअंती में हेडमास्टर के पद पर तैनात हैं। गुरुवार की रात करीब नौ बजे वह अंबेडकर चौराहे पर घरेलू सामान खरीदने गए थे। आरोप है कि तभी घात लगाए बैठे मंगरौरा विकास खंड के प्राइमरी स्कूल चंदुवाडीह में तैनात शिक्षक अनूप सिंह, इसी स्कूल के शिक्षामित्र शैलेश सिंह और आसापुर देवसरा ब्लाक में तैनात अध्यापक आनंद सिंह ने अवैध पिस्टल से फायर करते हुए उन्हें दौड़ा लिया। नीरज ने सिविल लाइन चौकी पहुंचकर जान बचाई।  शिक्षक ने एसपी को फोनकर पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने चौकी प्रभारी और कोतवाल को फोनकर आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा। शहर कोतवाल ने बताया कि शिक्षक ने अवैध पिस्टल कंधई से खरीदने की बात स्वीकार की है। तीन कारतूस और एक खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने हत्या के प्रयास और अवैध पिस्टल रखने का मुकदमा दर्ज किया है। देरशाम तीनों आरोपियों को न्यायिक अधिकारी के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें