फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर मार नाले में जा गिरी

Fri, 17 Aug 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेंहदावल/हैंसर। क्षेत्र के टड़वरिया चौराहे पर शुक्रवार को रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार युवक घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसको सीएचसी अस्पताल मेंहदावल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


मेंहदावल थाना क्षेत्र के बिगही गांव निवासी 38 वर्षीय गोरख पुत्र जगरनाथ साइकिल से किसी काम के लिए टड़वरिया चौराहे पर आए थे और काम निपटा कर घर जा रहे थे कि तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आ गए।

वह सड़क पर गिर गए और बस सड़क के किनारे बने नाले में जा गिरी। चालक बस छोड़कर भाग निकला। युवक के सिर व शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं। चिकित्सकों के मुताबिक, घायल युवक की हालत नाजुक है। एसओ गौरव सिंह ने कहा कि सड़क हादसे की जानकारी तो मिली है, लेकिन तहरीर नहीं मिलीं है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


धनघटा-उमरिया मार्ग पर गुरुवार की देर शाम धनघटा थाने के सामने बाइक की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। घायल को लोग सीएचसी मलौली ले गए जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

नन्हिया नायक गांव निवासी नंदलाल 32 वर्ष देर शाम धनघटा से पैदल घर लौट रहे थे। जब वह थाने के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज गति के साथ आई बाइक की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जबकि बाइक चालक भाग निकला। लोग उन्हें लेकर सीएचसी मलौली गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें