फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहर्ताओं-पुलिस में मुठभेड़, व्यापारी कराया गया मुक्त

Sat, 24 Sep 2016 12:10 AM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
gunfire JnK - फोटो : Self
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही के सुरियावां के अमिना बाजार से सर्राफा कारोबारी का अपहरण कर दस लाख रुपये फिरौती मांग रहे बदमाशों और पुलिस के बीच गुरुवार रात मुठभेड़ हो गई। दोनेां तरफ से फायरिंग के बीच फतनपुर पुलिस और भदोही स्वाट टीम ने एक बदमाश को दबोचने के साथ ही अपहृत व्यापारी को बरामद कर लिया, जबकि दो बदमाश भागने में कामयबा हो गए। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

भदोही जनपद के सुरियावां थाना क्षेत्र के अमिना बाजार निवासी अभूषण व्यापारी सत्यनारायण उर्फ गोपी सेठ का गुरुवार को अपहरण हो गया था। उसे अगवा करने वाले बदमाश प्रतापगढ़ के थे। बदमाश उसे फतनपुर थाना क्षेत्र में बोलेरो से लेकर घूम रहे थे। उन्होंने गोपी सेठ को छोड़ने के लिए उसके परिजनों से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए उन्हें धरी गांव के पास बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपी सेठ के परिजनों ने इसकी जानकारी भदोही एसपी के साथ एसओजी को दी थी। एसओजी ने जिस नंबर से फिरौती मांगी गई थी उसे सर्विलांस पर लगा दिया। पुलिस को बदमाशों की लोकेशन रानीगंज तहसील क्षेत्र के धरी गांव के पास मिली। इस पर गुरुवार रात में भदोही एसओजी टीम के साथ फतनपुर पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग करते हुए एक बदमाश को धर दबोचा। जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने अगवा व्यापारी को भी बरामद कर लिया। पकड़े आरोपी की पहचान नगर कोतवाली के सदर बाजार निवासी हरीशप्रताप सिंह के रूप में हुई। भागे बदमाशों में एक रानीगंज और दूसरा भुपियामऊ क्षेत्र का बताया जा रहा है। फरार हो गए आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें