फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बवाल

Tue, 16 Oct 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़।
विज्ञापन
मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर मंगलवार को शमशेरगंज बाजार चमरूपुर शुक्लान से लेकर जेठवारा थाने तक बवाल होता रहा। दोनों पक्ष से जुटे सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी व सीओ सदर भी जेठवारा थाने पहुंची। पांच घंटे बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इस दौरान कई बार माहौल तनावपूर्ण बना, लेकिन पुलिस की सक्रियता से विवाद होते-होते बच गया। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डाक्टर का शांतिभंग में चालान कर दिया। बाजार में पुलिस व पीएसी तैनात है।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के चमरूपुर शुक्लान शमशेरगंज मेें यश भारती सम्मान से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय शायर इमरान प्रतापगढ़ी का परिवार रहता है। जेठवारा एसओ के मुताबिक मंगलवार की सुबह बाजार में स्थापित मां दुर्गा के पंडाल से पुजारी माइक से लोगों को यह बताने लगे कि मां दुर्गा के बारे में इमरान के चिकित्सक पिता इलियास ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसे सुनने के बाद लोगों की भीड़ जुटने लगी। खुद चिकित्सक इलियास ने उन्हें मामले की जानकारी दी थी। शमशेरगंज बाजार पहुंचने के बाद पता चला कि डाक्टर इलियास के मोबाइल पर व्हटसएप ग्रुप पर मां दुर्गा के बारे में आपत्तिजनक मैसेज मिला था। जिसे उन्होंने बाजार के रहने वाले रामचंद्र वैश्य की बेटी आंचल के सामने पढ़ा था। मां दुर्गा के बारे में खुद डाक्टर ने भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

जिसे लेकर इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस डाक्टर को लेकर थाने चली आई। मामले की जानकारी के बाद एसपी देवरंजन वर्मा ने मौके पर एएसपी पश्चिमी शिवाजी शुक्ला और सीओ सदर बबिता सिंह को भेजा। देखते ही देखते दोनों पक्ष के सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने डाक्टर का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। इलाके का माहौल तनावपूर्ण देखते हुए शमशेरगंज बाजार में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


माइक से जानकारी देने पर सीओ सदर ने जताई नाराजगी
जेठवारा थाना क्षेत्र के शमशेरगंज बाजार में तनावपूर्ण माहौल की जानकारी के बाद सीओ सदर बबिता सिंह मौके पर पहुंचीं। बातचीत के दौरान जब यह पता चला कि मंगलवार की सुबह दुर्गा पंडाल के पुजारी द्वारा माइक से डाक्टर द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की जानकारी लोगों को दी जा रही थी। जिस पर सीओ सदर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ज्ञानी लोगों का यह काम नहीं होता। वह पुलिस को भी सूचना दे सकते थे। सीओ सदर ने बताया कि माहौल खराब करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

भीड़ देख पुलिस को छूट रहा था पसीना
जेठवारा थाने के बाहर दोनों पक्ष के लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस को पसीना छूटने लगा। अफसरों की मौजूदगी के बीच बातचीत के समय कई बार दोनों पक्ष के लोग आपस में तकरार करने लगे। जिससे विवाद सुलझने के बजाय बढने लगता। हालांकि पुलिस अफसरों ने समझदारी का परिचय देते हुए मामले को सुलझाने का प्रयास जारी रखा। कई बार सीओ सदर और जेठवारा एसओ को बेतुकी बात करने वालों को फटकारना भी पड़ा।

ग्रुप एडमिन पर भी होगी कार्रवाई
जेठवारा एसओ ने बताया कि जिस ग्रुप पर मां दुर्गा को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट हुई है। पोस्ट करने वालों के साथ ही ग्रुप एडमिन पर भी शिंकजा कसा जाएगा। अभी ग्रुप के बारे में और भी जानकारी जुटाई जा रही है। चूंकि डाक्टर ने सार्वजनिक रूप से अपने कृत्य पर गलती स्वीकार कर ली। जिसके चलते मामले का पटाक्षेप हो गया लेकिन आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को चिन्हित करने का सिलसिला शुरू हो गया है।

शमशेरगंज बाजार में हमेशा रहती है तनातनी
जेठवारा थाना क्षेत्र के शमशेरगंज बाजार में अक्सर तनातनी रहती है। मिश्रित इलाके के कारण हर कोई अपना प्रभाव कायम करने की फिराक में रहता है। ऐसे में छोटे मामलों को भी तूल देने से लोग बाज नहीं आते। शरारती तत्व मौका मिलते ही आग में घी डालने का काम करते हैं। कई बार पुलिस की सक्रियता से बवाल टलते-टलते बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें