फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों के ताले तोड़ लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन घरों के ताले तोड़ लाखों की चोरी
विज्ञापन

भोपा। गांव गड़वाड़ा में बदमाशों ने तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों कीमत की नकदी व जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित परिवार काफी समय से उत्तराखंड में रहकर काम करते हैं।
थाना क्षेत्र के गांव गड़वाडा निवासी सहदेव ने तहरीर देकर बताया कि वह दो भाइयों के साथ काफी समय से उत्तराखंड में रहकर काम करता है। यहां गांव में स्थित उनके पैतृक मकानों की देखभाल भतीजा नवीन करता है। पैतृक घरों में ही उन्होंने नकदी-जेवरात व अन्य कीमती सामान रख छोड़ा है। पीड़ित के अनुसार सोमवार देर रात बदमाशों ने तीनों भाइयों के घरों के ताले तोड़कर अंदर रखी अलमारियों से नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, चार पकड़े
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव शुक्रतारी निवासी राजेश, सुशील और दूसरे पक्ष के अशोक व धीरसिंह में पुराना विवाद चल रहा है। इसी के चलते मंगलवार को दोनों पक्ष कहासुनी के बाद आमने-सामने आ गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया, जिनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें