नहर की पटरी पर चल रहे काम के दौरान ट्रैक्टर पलटने से युवक की दबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रोने बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के शारदा सहायक खंड 36 की नहर पर पटरियों की मरम्मत के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को कुकुआर निवासी नागेंद्र पांडेय का ट्रैक्टर नहर पर पानी का छिडक़ाव रहा था। इस बीच टै्रक्टर चालक महादेव गौतम खाना खाने के लिए नीचे उतरा। गांव का नीरज गौतम (18) पुत्र नन्हे ट्रैक्टर को चलाने लगा। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से नीरज की दर्दनाक मौत हो गई।
किसी तरह लोग ट्रैक्टर के नीचे दबे नीरज को बाहर निकाला और आनन-फानन में लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन रोते बिलखते पहुंच गए। इस मामले मृतक के परिजनों ने सुलह कर लिया।