फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने हाईवे युवक को दौड़ाकर पीटा

Mon, 01 Oct 2018 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सुखपालनगर के करीब दबंगों ने बाइक सवार युवक को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे भाई बहन को भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा। तीनों को घायल अवस्था में कोतवाली लाया गया। तनाव को देखते हुए मोहनगंज से लेकर सुखपालनगर तक फोर्स तैनात कर दी गई। नगर कोतवाली के बांसी काछा पंचसिद्ध निवासी अविनाश कुमार (18) रविवार की शाम अपनी बाइक से घर की ओर जा रहा था। सुखपालनगर के करीब बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने उसे रोक लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता। दबंग युवक उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। वह उनसे बचने के लिए जान बचाकर भागता रहा। इस बीच वह अरुण पांडेय (35) के पीछे छिप गया। वह बीच-बचाव करने लगे तो हमलावरों ने उन पर भी हमला बोल दिया। तभी अरुण की बहन सीमा बाहर निकली। हमलावरों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। करीब दस मिनट तक तांडव मचाने के बाद दबंग हमलावर मोहनगंज की ओर चले गए। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। कुछ देर में सिटी, मोहनगंज चौकी प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पीएसी भी बुला ली गई। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि मारपीट के बाद तनाव को देखते हुए सतर्कता बरती गई। हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


सदर बाजार के होटल में पकड़े गए लोगों का देह व्यापार में चालान करने से परिवार के लोग सदमे में हैं। नगर कोतवाली के मीराभवन निवासी अखंड प्रताप सिंह पुत्र चंद्रभूषण सिंह गुरूवार को होटल पर पानी के रुपये वसूलने गया था। परिवार के लोगों का आरोप है कि पुलिस उसे छोड़ने का आश्वासन दे रखी थी लेकिन बाद में अखंड का चालान कर दिया गया। इससे परिवार के लोग सदमे में हैं। इस मामले में आला अधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री से शिकायत की गई।

बाइक की टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई। बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। कुंडा कोतवाली के बदलावन का पुरवा निवासी सजनी देवी (35) पत्नी ठेईलाल रविवार की रात करीब पौने नौ बजे शौच के लिए घर से निकली। रास्ते में बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। बाइक सवार पवन कुमार (22) पुत्र रामनाथ भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल पवन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें