फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल डिटेल से सुलझेगी हत्या की गुत्थी

Thu, 14 Jan 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुशाहिल बाजार गांव से थोड़ी दूर बैट से पीटकर की इलाहाबाद के युवक की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना में पिता-पुत्री को नामजद किया गया है। अब सामने आ रहा है कि जिस पिता को नामजद किया गया है वह काफी दिनों से बाहर कमाने गया है। उधर युवक का मोबाइल भी अब तक नहीं मिल सका है। इसके चलते पुलिस की जांच की दिशा बदल गई है। पुलिस के शक के घेरे में कई लोग आ गए हैं। पुलिस को युवक के मोबाइल की काल डिटेल से काफी उम्मीदें हैं। पुलिस मानकर चल रही है कि मोबाइल काल डिटेल मिलने के बाद काफी हद तक खुलासे के करीब पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुशाहिल बाजार गांव से थोड़ी दूर सड़क पर बुधवार को इलाहाबाद के नवाबगंज थाने के आनापुर लाई का पुरवा गांव निवासी संजीव कुमार यादव (20) पुत्र रामनरेश का रक्तरंजित शव मिला था। संजीव के परिजनों ने मानिकपुर पुलिस को बताया था कि एक साल पूर्व विक्रमपुर निवासी विशेशर की बेटी मनोरमा से उसकी शादी तय हुुई थी। कुछ कारणों से यह शादी नहीं हो सकी। शादी न होने के कारण मनोरमा फोन पर संजीव को धमकाया करती थी।

तहरीर में भी शक जाहिर करने पर मानिकपुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवती को बुलाकर पूछताछ की तो पता चला कि उसका पिता काफी दिन से बाहर है। यही नहीं उसके बातचीत करने के ढंग से पुलिस चकरा गई। प्रथम दृष्टया पुलिस युवती और उसके पिता को इस घटना में शामिल होने के मामले को लेकर संदेह में पड़ गई है। हालांकि पुलिस को कुछ क्लू इस मामले में मिले हैं, जिससे संदेह के दायरे में करीब आधा दर्जन लोग आ गए हैं। काल डिटेल के माध्यम से इस हत्या का राज पुलिस दो तीन दिन के अंदर खोलने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें