फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ चोरियों से दहले लोग

Tue, 12 Jan 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में इलाकों में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार की रात मंदिर व दुकानों को जहां चोरों ने निशाना बनाया, वहीं साधन सहकारी समिति का ताला तोड़कर लाखों रुपये की डीएपी उठा ले गए। घटना की शिकायत पीड़ितों ने पुलिस से की है।
विज्ञापन


चोरों ने सोमवार की रात चिलबिला चौराहे पर स्थित रामआसरे की लस्सी की दुकान का ताला तोड़कर 25 सौ रुपये, सोनू कन्फेक्शनरी की दुकान का ताला तोड़कर 6 हजार रुपये उड़ा दिए। इसके बाद चोरों ने हनुमान मंदिर को निशाना बनाया। चोर सत्संग भवन का ताला तोड़कर उसमें घुस गए। दानपेटी तोड़कर नगदी समेट लिए। आलमारी को भी चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। मंगलवार की सुबह पदाधिकारी पूजन अर्चन के लिए पहुंचे तो लोगों को ताला टूटा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस घटना को लेकर मंदिर के पुजारी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी है। बतादें कि मंदिर में इसके पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है। स्टेशन के करीब स्थित शिवमंदिर से भी चोर लाखों रुपये दानपात्र से चुराकर भाग निकले।

दूसरी ओर नगर कोतवाली के ही सराय बहेलिया स्थित साधन सहकारी समिति में ताला तोड़कर चोर घुस गए। चोर भवन में रखी 154 बोरी डीएपी चुरा ले गए। सूचना मिलने पर सचिव केदारनाथ व दूसरे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। देखा तो डीएपी की बोरियां, इलेक्ट्रानिक्स वजन कांटा नहीं था। इस बात की सूचना सचिव ने पुलिस को दी। सचिव ने बताया कि एटीएल के शाखा प्रबंधक की मौजूदगी में उसने शाम को ताला बंद किया था। चोरी गई डीएपी की कीमत 1 लाख 83 हजार 414 रुपये है। पुलिस चोरी की घटनाओं की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें