फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत महिला का शव कुएं में मिला

Mon, 11 Jan 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 फतनपुर थाना क्षेत्र के नाथकापूरा में सोमवार को अपहृत महिला का शव कुएं में मिला। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस के रवैये से खिन्न होकर थाने के बाहर नारेबाजी की।
विज्ञापन

नाथकापुरवा कसौली निवासी राम बहादुर यादव परिवार के गुजर बसर के लिए इलाहाबाद में काम करता है। घर पर उसकी मां और पत्नी के अलावा बच्चे रहते थे। रविवार की शाम घर से करीब सौ मीटर दूर कुएं के पास राम बहादुर की पत्नी मीरा देवी (30) का मोबाइल मिला था। अंधेरा होने के कारण परिजन खोजबीन नहीं कर सके। सोमवार की सुबह ग्रामीण उत्सुकतावश कुएं में कटिया डोरी डालकर खोजबीन करने लगे।

 अचानक कांटा किसी भारी चीज में फंस गया। लोगों ने उसे बाहर की ओर खींचा तो वह महिला का शव निकला। लोगों ने शव देखते ही उसकी पहचान मीरा के रूप में की। राम बहादुर ने आरोप लगाया कि पड़ोस के लोगों ने उसकी पत्नी का पहले अपहरण किया और बाद में हत्या कर दी। घटना को दूसरा रूप देने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के रवैये पर लोग आक्रोश जताने लगे। लोगों को समझा बुझाकर महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


इधर शव के साथ थाने पहुंचे ग्रामीण पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी करने लगे। राम बहादुर का आरोप है कि पड़ोसी से विवाद की शिकायत करने उसकी पत्नी 5 जनवरी को थाने गई थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। इस मामले में उसने पुलिस को पत्नी के अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए 9 जनवरी को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया। वह पत्नी की खोजबीन करता रहा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दस जनवरी को पुलिस पड़ोस के तीन युवकों को पूछताछ के लिए थाने उठा लाई। यदि समय से उसकी खोजबीन होती तो उसकी पत्नी की जिंदगी बच जाती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें