फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 24 Dec 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के चौपई गांव में किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने दबोच लिया और धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ व दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

चौपई गांव की एक चौदह वर्षीय कक्षा आठ की छात्रा अपने घर से बुधवार की दोपहर शौच के लिए निकली थी।

 समीप के जंगल में पड़ोस का एक युवक उसे पकड़ कर घसीटने लगा। उसके शोरशराबे पर पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान लोगों ने आरोपी को दबोचकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को दबोच कर परिजनों की तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ व दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। एसओ कंधई सुरेश सैनी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इधर पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके परिवार के एक सदस्य को पूरी रात थाने पर बैठाए रखा।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें