फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अनिल के परिजन फिर करेंगे सीएम से मुलाकात

Mon, 07 Dec 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवंगत इंस्पेक्टर अनिल कुमार के परिजन घटना की जांच जल्द से जल्द कराने की मांग को लेकर फिर से मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की तैयारी में हैं। परिजन पूर्व कोतवाल व चालक को घटना का जिम्मेदार मान रहे हैं। अभी तक एसटीएफ के हाथ चालक नर्देश्वर नहीं लगा।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अनिल कुमार की 19 नवंबर को शहर के वैष्णवी होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि परिजन उसी दिन से घटना की सही जांच करने की मांग करने लगे। उनका कहना था कि इंस्पेक्टर अनिल हमेशा जान खतरे में होने की बात कहा करते थे। इस मामले में पत्नी समेत पूरे परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

 अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम न उठाए जाने से दुखी परिजन अब फिर सीएम से मुलाकात कर इंसाफ मांगने की तैयारी में हैं। मृतक इंस्पेक्टर के भाई राजाराम ने बताया कि उन लोगों की शंका सही है। अनिल के साथ रहने वाले चालक नर्देश्वर को सारी जानकारी है। पुलिस ने जो खुलासा किया है वह सही नहीं है। असली गुनहगारों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। वे लोग जल्द ही सीएम से मिलेंगे। यदि न्याय नहीं मिला तो पूरा परिवार विधानसभा के सामने धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इधर एसटीएफ ने इंस्पेक्टर के साथ रहने वाले चालक नर्देश्वर का बयान लेने के लिए आजमगढ़ तक खोजबीन की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग रहा। इससे परिजनों की आशंका को और बल मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें