फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील हत्याकांड: चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Sun, 01 Nov 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता इंद्रमणि शुक्ला की हत्या के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ हत्यारे नहीं लगे। काफी खोजबीन के बाद भी पुलिस कामयाब नहीं हो सकी। हाल फिलहाल, क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस दोनों जेल के इर्द-गिर्द ही अपनी जांच का दायरा केंद्रित किए हुए हैं। नगर कोतवाली के बड़नपुर निवासी अधिवक्ता इंद्रमणि शुक्ला की गुरुवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस हत्यारों तक तमाम कवायदों के बाद भी नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन


 क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस दोनों घटना के बाद से ही वकील के हत्यारोपियों की तलाश में छापेमारी के साथ ही संदिग्ध लोगों को धरपकड़ कर पूछताछ कर रही है। इसके बाद भी पुलिस के हाथ ऐसा कोई ठोस साक्ष्य हाथ नहीं लगा जिससे हत्यारों के करीब पहुंचा जा सके। सूत्रों की मानें तो पुलिस जेल के इर्द गिर्द ही अपनी जांच का दायरा बनाए हुए है। पुलिस को भरोसा है कि हो न हो जेल से ही रची गई साजिश के चलते वकील की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस मुंह खोलने को तैयार नहीं है। सीओ सिटी मनीष मिश्र ने बताया कि खोजबीन जारी है। अहम सुराग मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें