फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी ने 50 वोट की हेराफेरी की

Sun, 01 Nov 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्खी क्षेत्र पंचायत की मतगणना में लगे एक कर्मचारी ने एक प्रत्याशी के पचास मत विरोधी प्रत्याशी के पक्ष में रख दिए। वहां मौजूद ऐजेंट ने विरोध किया तो भी कर्मचारी ने उसके वोट उसके प्रत्याशी के बाक्स में नहीं रखे। इस पर वह भड़क गया और प्रत्याशी पति से इसकी शिकायत की। इस पर प्रत्याशी पति ने एडीएम आनंद कुमार से शिकायत की। जब एडीएम ने मौके पर
विज्ञापन


टेबिल नंबर 7 पर जाकर देखा तो मामला सही पाया गया। एडीएम ने आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से उसे हटा दिया। प्रत्याशी पति ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ एएसपी शकील अहमद को तहरीर दी।  रविवार शाम करीब 7 बजे कालपी के मंडी स्थल में हो रही मतगणना में टेबल नंबर सात पर तैनात भूमि संरक्षण विभाग के कर्मचारी ने सपा नेता विष्णुपाल सिंह नन्हू

राजा की पत्नी इच्छा राजे के 50 मत पत्र एक अन्य प्रत्याशी के पक्ष में रख दिए। इस पर वहां मौजूद ऐजेंट ने इसका विरोध किया। इसके बावजूद कर्मचारी ने मत पत्र नहीं बदले। इस पर ऐजेंट प्रत्याशी के पति के पास पहुंचा और उनकोें धांधली की जानकारी दी। इस पर प्रत्याशी के पति एडीएम आनंद कुमार से मिले और आरोपी कर्मचारी को हटाने को कहा। इस पर एडीएम
विज्ञापन


आनंद कुमार टेबिल पर पहुंचे तो वहां मामला सही पाया गया। इस पर एडीएम ने कर्मचारी किशन सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से मतगणना ड्यूटी से हटा दिया। प्रत्याशी पति विष्णुपाल ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ एएसपी को तहरीर दी है। एएसपी ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें