फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी की हत्या, तनाव

Tue, 27 Oct 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे को घर के करीब शौच कराने से मना करने पर रिटायर्ड फौजी को पड़ोसी दलितों ने ईंट पत्थर बरसाकर मार डाला। पुलिस के पहुंचने पर दलित घर छोड़कर भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जेठवारा थाना क्षेत्र के बाबूपुर हिन्दूपुर निवासी रामराज सिंह (60) रिटायर्ड सैनिक थे। मंगलवार दोपहर पड़ोसी दलित घर की एक महिला बच्चे को शौच कराने के लिए उसके घर के करीब आई। यह देख रामराज ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि शोरशराबा सुनकर दलित बस्ती के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


 रामराज पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। एक पत्थर सिर में लग गया। जिससे वह जमीन पर गिर गए। इस बीच गांव वालों को देखकर हमलावर भाग निकले। ग्रामीण और परिजन जब तक खून से लथपथ रामराज को इलाज के लिए लेकर जाने का प्रबंध करते। उससे पहले ही उसकी सांसें थम चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त हो गया। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि दलित बस्ती की ओर से हुई पत्थरबाजी में रिटायर्ड फौजी की मौत हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश सिंह ने बताया कि चोट पत्थर से लगी है। मुकदमा लिखा जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बाबूपुर हिन्दूपुर में रिटायर्ड फौजी की ईंट पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतारने की खबर सुनने के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। हमलावर पक्ष के लोग अपने घर से भाग निकले। पुलिस की खोजबीन में कोई हाथ नहीं लगा। केवल घर पर महिलाएं ही थीं। तनाव को देखते हुए एसओ ने गांव के हालात पर नजर रखने के लिए सिपाहियों को तैनात कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें