फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई से लौट रहे लोगों को पीटकर लूटा

Sun, 25 Oct 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू इलाके के जगदीशपुर गांव के पास सगाई से लौट रहीं महिलाओं और पुरुषों को बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। इनकी जमकर पिटाई करने के बाद नकदी, जेवर लूट ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों से पूछताछ करने के बाद आरोपियों की खोजबीन करने लगी। सांगीपुर इलाके के भैसना गांव निवासी कल्लू अपने परिजनों के साथ अंतू इलाके के विक्रमपट्टी गांव निवासी कर्मराज के यहां सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शाम करीब छह बजे बोलेरो से पत्नी, बहन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


 बताते हैं कि जगदीशपुर गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने बोलेरो को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद सभी लोगों को पीटना शुरू कर दिया। नकदी और महिलाओं के जेवर छीन लिए। बदमाशों ने गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। सौ नंबर पर मैसेज पास होते ही अंतू पुलिस पहुंची। एसओ अंतू ने बताया कि लूटपाट की घटना संदिग्ध है। मामला पास देने को लेकर तूल पकड़ा था। बाइक से आने वाले युवकों को पास नहीं देने के कारण गाड़ी में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना हुई है। फिलहाल पुलिस देर शाम तक पीड़ितों और लोगों से पूछताछ करती रही। समाचार लिखे जाने तक न ही रिपोर्ट दर्ज हुई थी और न ही आरोपियों को पुलिस पकड़ सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें